876 लोगों को मोदी टिफिन व सात राशन किट जरूरतमंदों को बांटे

खबर शेयर करें

-भाजपा नगर हल्द्वानी व हल्द्वानी उत्तर ने अलग-अलग जगहों पर किया वितरण

समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा नगर हल्द्वानी ने आज मोदी रसोई के माध्यम से 36 वें दिन नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के संयोजन में 566 मोदी टिफिन (मटर पनीर-चावल) का वितरण 14 वार्डों में किया गया। इस दौरान 5 मोदी राशन किट गरीब परिवारों को वितरण किया गया

मोदी रसोई में भूमिका गोयल, गीता जोशी, मंजू पाठक, चित्रा सुयाल, आशा शुक्ला ने मास्क नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल को सौपें। सेवा में जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट महामंत्री प्रदीप जनोटी, नगर महामंत्री प्रताप रैक्वाल, मधुकर श्रोत्रिय, नगर मीडिया प्रभारी मनीष पाल, कन्हैया जायसवाल, बब्लू पाल, कपिल अग्रहरि, अतुल जायसवाल, देवेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, प्रतिभा जोशी, रेनू टंडन, अनूप टंडन जी, अनुज गुप्ता, मदनलाल केसरवानी, संतोष केसरवानी, जीतू जायसवाल, दीपक गुप्ता, विजय साहू आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मनीष पाल ने देते हुए बताया कि आज मोदी रसोई में सहयोग करने वालों में सौरभ अग्रवाल (विजय ट्रांसपोर्ट कंपनी), अंकुर अग्रवाल (रवि बर्तन भंडार) का सहयोग रहा। नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने केसरवानी युवा समिति और सभी दानदाताओं व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: अष्टमी तिथि का श्राद्ध आज, जानें 3 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का हाल

इधर भारतीय जनता पार्टी नगर हल्द्वानी (उत्तर) के अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से मोदी किट व मोदी टिफिन का सामाजिक दूरी एवं लॉकडाउन के नियमों का पालन कर गरीब, निर्बल एवं असहाय लोगों को वितरित किया। इस दौरान 2 मोदी किट एवं 310 मोदी टिफिन वितरित किए गए। आज के वितरण स्थल में समाजसेवी योगेश जोशी भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन शाह व शुभम सक्सेना ने मोदी किट, मोदी टिफिन का वितरण कर टीमों को रवाना किया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल; देशभर की संस्कृति का दिखेगा संगम

मोदी टिफिन के वितरण में नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी, दिशांत टंडन, कोषाध्यक्ष उमेश सैनी, उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, नगर मंत्री चंदन नेगी, वीरेन्द्र देउपा, आनंद आर्य, मास्क संयोजक अंशुल पांडे, पूर्व पार्षद राजेन्द्र भाकुनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रिंकी जोशी, युवा मोर्चा कार्यकर्ता योगेन्द्र परमार, महिला नेत्री दीप्ति चुफाल, प्रेमलता पाठक, राहुल लटवाल, बिन्नी, जितेंद्र उप्रेती, पंकज जोशी, सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने इस कार्य में सहयोग किया। इस तरह आज लगभग 318 लोगों को भोजन वितरण का कार्य नगर मंडल हल्द्वानी (उत्तर) द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440