जरूरतमंदों के लिए मोहन बिष्ट का प्रयास रंग लाया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भौतिकवादी समय में समाज सेवा का जज्बा कम लोगों में देखने में आता है। कोरोना बीमारी से पूर्व भी कुछ लोग समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा में तत्पर रहे हैं और वर्तमान में भी वे समाजसेवा में एक कर्मयोद्धा की तरह कार्य कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही जज्बा हल्दूचौड़ से जिला पंचायत सदस्य डॉ0 मोहन सिंह बिष्ट में भी देखने को मिल रहा है। वह समाजसेवा में आगे बढ़कर हमेशा हाथ बंटाते आए हैं। इधर लॉकडाउन के दौरान वे विभिन्न क्षेत्रों में सेनेटाइजेंशन तो कर रही रहे हैं वहीं लोगों को मास्क, सेनेटाइजर आदि का वितरण भी करते नजर आ रहे हैं। वे जरूरतमंदों व निर्धनों को भी आर्थिक सहायता यथासंभव मुहैया करा रहे हैं।

गौरतलब है कि जिला पंचायत सदस्य डॉ. मोहन बिष्ट आरम्भ से ही समाज सेवा में जुटे रहते थे। इसका परिणाम यह रहा कि उन्होंने हल्दूचौड़ से बम्पर मतों के माध्यम से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता था।

उन्होंने ने बताया कि हमें मिलजुल कर कोरोना को हराना है विश्वव्यापी संक्रमण को हराने के लिए एक-दूसरे का सहयोग करते हुए हम इस बीमारी को भगा सकते हैं। उन्हांेने कहा कि जरूरतमंदों व निर्धन लोगों की सहायता करनी चाहिए। इसके लिए जहां हम मास्क, सेनेटाइजर आदि बांट रहे हैं इसके अलावा अन्य सामाग्री भी बांटी गयी है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल; देशभर की संस्कृति का दिखेगा संगम

उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने के लिये हमें लॉकडाउन का पालन करना चाहिए। बिना काम के घर से नहीं निकलना चाहिए और सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हकीम के यहां गर्दन की मालिश के बाद मीनाक्षी की मौत, एक्सपर्ट डॉ. अंकिता चांदना ने दी सावधानी की सलाह
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440