समाचार सच, देहरादून (फरहत रऊफ)। जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इससे शासन-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। हालत ये हैं कि जहां जनवरी अंत में कोविड-19 अस्पताल (दून अस्पताल) में कोरोना मरीजों की संख्या चार पहुंच चुकी थी, वहीं अब अस्पताल में कोरोना के 60 से अधिक मरीज भर्ती हैं।
कोविड अस्पताल के रूप में तब्दील किए गए दून अस्पताल में मरीजों की संख्या एक समय 350 से घटकर चार पहुंच चुकी थी। जनवरी के अंत में फिर से कोरोना के मरीज बढ़ने लगे हैं। दून अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की संख्या 60 थी। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि कोरोना को देखते हुए अस्पताल प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। कोरोना सैंपल के जांच की संख्या बढ़ा दी गई है। बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों और डाक्टरों के लिए अलग से व्यवस्था के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया गया है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


