एक क्लिक में जारी हुई 111 करोड़ से अधिक पेंशन राशि, धामी सरकार ने 7.5 लाख लाभार्थियों को दिया लाभ

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को समाज कल्याण विभाग के पेंशनधारकों को बड़ी राहत देते हुए ‘वन क्लिक’ प्रणाली के माध्यम से अप्रैल माह की पेंशन जारी की। इस दौरान राज्य पोषित विभिन्न योजनाओं के 7,56,682 लाभार्थियों को कुल 111 करोड़ 82 लाख 52 हजार रुपये की धनराशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की गई।

इस राशि में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण-पोषण अनुदान, तीलू रौतेली और बौना पेंशन जैसी योजनाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -   रानीखेत में भीषण हादसा: अनियंत्रित कार घर की छत पर गिरी, चालक की मौत

सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य कर रही है और समाज के आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिसके चलते हर वर्ष 60 हजार से अधिक नए लाभार्थी पेंशन योजनाओं से जुड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में भी ऐसे बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएं। साथ ही 59 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नागरिकों का सर्वे कर उनकी सभी आवश्यक औपचारिकताएं समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि 60 वर्ष की आयु पूरी होते ही उन्हें पेंशन का लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड: आवारा पशु से टकराकर गिरे युवक को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

उन्होंने यह भी कहा कि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जोड़ने के लिए आय सीमा को व्यवहारिक बनाया जाए और सभी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाए।

नवाचार पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि समाज कल्याण विभाग अपनी बेहतरीन कार्यप्रणालियों को अन्य विभागों के साथ भी साझा करे। साथ ही कॉल सेंटर के माध्यम से बुजुर्गों और पेंशनधारकों से नियमित संवाद बनाए रखा जाए।

इस अवसर पर विभागीय मंत्री खजान दास ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विभाग पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहा है और हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440