यूएसए से पहुुंची पुत्री के सुपुर्द किया मां शव

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यूएसए से बुधवार को पहुंची पुत्री को पुलिस ने विदेशी महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद सुपुर्द कर दिया है। आपकों बता दें कि यूएसए मूल की 60 वर्षीय विदेशी महिला यहां गौलापार में वर्ष 2014 से मीनाक्षी के घर ठहरी हुई थी। उसकी बीती 21 नवम्बर को उपचार के दौरान डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गई थी। इसकी सूचना पुलिस ने वीजा के अनुसार मिले उनके पते पर परिजनों को दी। इस पर बुधवार को उनकी पुत्री क्रिस्टिना यहां पहुंची। इसके बाद पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव को उसकी पुत्री के सुपुर्द कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस का धरना, भाजपा सरकार पर लोकतंत्र कुचलने का आरोप
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440