मां ने डांट लगाई, तो बेटे ने उठाया ये कदम…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मां की डांट से क्षुब्ध होकर घर के बाहर बने बाथरूम को बंद कर चुन्नी के सहारे फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
बीती रात्रि थाना राजपुर पुलिस को सूचना मिली की मंसूरी मालसी निकट होटल जेबीआर के पास किसी नाबालिग किशोर द्वारा बाथरूम में फांसी लगा ली। इस सूचना पर उपनिरीक्षक दीपक द्विवेदी मौके पर पहुँचे। जांच की गई तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि उद्देश्य सिंह पुत्र स्व. बाबू सिंह, उम्र 15 वर्ष, जिसे उसकी माता श्रीमती सुषमा द्वारा किसी बात पर डांटा गया तो उद्देश्य ने घर के बाहर बने बाथरूम को बंद कर चुन्नी के सहारे फांसी लगा ली। चीख सुनकर उद्देश्य के परिजन जब बाहर आये तो उन्होंने देखा तो उनके होश उड़ गये। पड़ोसियों की मदद से उद्देश्य को फंदे से नीचे उतारा और मैक्स अस्पताल में ले जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में सूरज का कहर गर्मी से त्रस्त लोग, कब मिलेगा राहत

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440