गडढे में गिरी मोटर साईकिल, व्यक्ति की मृत्यु

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। रायपुर थाने के राजीव नगर कंडोली में सड़क पर बने गडढे में अचानक मोटर साईकिल गिर जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये, उन्हे उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज विनोद कुमार पुत्र सुमेर लाल निवासी नई बस्ती बलबीर रोड आरके वर्क शॉप के पास देहरादून ने मयूर विहार चौकी में आकर पुलिस को सूचना दी कि कल शाम को 07.15 बजे जब वह अपनी मोटर साईकिल से अपने के जीजा संतराम पुत्र स्व सुमेर उम्र 50 वर्ष निवासी नई बस्ती बलबीर रोड देहरादून के साथ उनकी बेटी के शादी के कार्ड बांटने राजीव नगर कंडोली में गली की सड़क में जा रहे थे, कि सड़क पर बने गडढे में अचानक गाड़ी गिर जाने से दोनो गाड़ी सहित गडढे में गिर पड़े। जिससे संतराम को गंभीर चोट आयी थी, जिसकी कैलाश अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी है। इस सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुये मृतक के शव का पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440