एसटीएच के उपनल कर्मियों का आंदोलन सातवें दिन भी रहा जारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एसटीएच के उपनल कर्मियों का आंदोलन बुधवार को सातवें दिन भी जारी रहा। वह समान कार्य समान वेतन व नियमितिकरण की मांग कर रहे हैं। हड़ताल के चलते अस्पताल की सेवाएं बुरी तरह चरमराई हुई हैं। जिसके चलते मरीजों व तीमारदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डॉ सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में करीब 700 कर्मचारी उपनल के तहत कार्यरत हैं। जिन पर सफाई व्यवस्था से लेकर ओपीडी, पंजीकरण, बिलिंग, लैब समेत अन्य कामों का जिम्मा है। यह कर्मचारी लंबे समय से वेतन बढ़ोत्तरी व स्थायीकरण की मांग उठा रहे हैं। इसे लेकर कई बार आंदोलन किया जा चुका है, लेकिन उन्हें आश्वासन देकर मना लिया जाता है। अपनी मांगों को लेकर यह कर्मचारी इन दिनों हड़ताल पर हैं।

यह भी पढ़ें -   प्रमोशन के नाम पर रिश्वतखोरी: रुड़की में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हड़ताल के सातवें दिन कर्मचारियों ने बुध पार्क में नारेबाजी की और रोष जताया। कहा कि सरकार को हमारी रोजी-रोटी की चिंता करनी चाहिए। आखिर कब तक हम अव्यवस्था व अनदेखी का शिकार होते रहेंगे। उनकी सिर्फ दो मांगें हैं, समान कार्य समान वेतन व नियमितिकरण। इस पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। तभी हम धरना समाप्त करेंगे। इधर उपनल कर्मचारियों की हड़ताल के चलते अस्पताल व मेडिकल कॉलेज परिसर की व्यवस्थाएं बुरी तरह चरमराई हुई हैं। मरीजों को पर्चा बनवाने से लेकर उपचार कराने तक में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही अस्पताल में ब्लड जांच व ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। उपचार कराने आने वाले मरीज व तीमारदार अस्पताल में इधर-उधर भटकते दिख रहे हैं। अस्पताल की सफाई व्यवस्था भी बुरी तरह चरमराई हुई है। वार्डों में वार्ड ब्वाय के न होने के कारण डॉक्टरों और नर्सों को भी परेशानी हो रही है। अस्पताल प्रबंधन, प्रशासन की कर्मचारियों से अब तक हुई वार्ता विफल साबित रही है। कर्मचारियों का स्पष्ट कहना है कि मांगें पूरी होने पर ही वह अपना आंदोलन समाप्त करेंगे।

यह भी पढ़ें -   युवक द्वारा छठी मंजिल से कूदने की कोशिश, तीमारदार ने दिखाया गजब साहस बचाई जान
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440