एमआर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। थाना वसंत विहार क्षेत्र अंतर्गत संगम विहार गांधीग्राम में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि मृतक एमआर का कार्य करता था। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वसंत विहार थाना क्षेत्र के संगम विहार गांधीग्राम में रहने वाला 29 वर्षीय मयंक मौर्य उर्फ आशू पुत्र स्वामीनाथ मौर्य ने घर की छत पर बनी गुमटी के बीम में चुन्नी के फंदे से फांसी लगा लिया। जब वह नहीं दिखा तो परिजन उसे ढूंढने छत पर पहुंचे। जहां का नजारा देखकर उनका कलेजा मुंह को आ गया। इससे परिवारजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और महंत इंद्रेश अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और घटना के बावत जानकारी जुटाई। बताया जाता है कि मृतक एमआर का कार्य करता था। वह कभी-कभी ही काम पर जाता था। परिजनों ने बताया कि मयंक की शादी 2 वर्ष पूर्व हुई थी। जिसकी 8 माह की एक बच्ची भी है। वह पिछले तीन-चार दिनों से ज्यादा शराब पी रहा था और घर में लड़ाई-झगड़ा कर रहा था। रात्रि में खाना खाने के बाद घर की छत पर गया था। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें -   25 अप्रैल 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440