सेवाभाव के लिए मुनि को मिला प्रशस्ति पत्र

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस संक्रमण जैसी वैश्विक महामारी के चलते जहां एक ओर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहान करते नजर आये वहीं समाजसेवी भी इस संक्रमण के खिलाफ लड़ रहे लोगों की सेवा भाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते दिखाई दिए।
ऐसा ही एक नाम कमल जोशी मुनि का भी अग्रिम पंक्ति में नजर आता है। इनकी इसी सेवाभाव को देखकर पुलिस उपनिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र जगत राम जोशी द्वारा इन्हें एक प्रशस्ति पत्र भेंट किया। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लगे पुलिस कर्मियों के साथ-साथ ड्यूटी में नियुक्त जिला प्रशासन चिकित्सा विभाग आदि के अधिकारियों, कर्मचारियों को ड्यूटी स्थल पर भोजन व पानी उपलब्ध कराया गया जिससे उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन करने में सहूलियत रही। क्वारंटाइन सेन्टरों में रखे गये अप्रवासियों के लिए भोजन व्यवस्था कराने में भी आपके द्वारा उल्लेखनीय योगदान दिया गया। वैश्विक महामारी के दौरान झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले परिवारों, गरीब – असहाय लोगों व मजदूर आदि, जिनके पास खाने को भोजन व राशन आदि नहीं था। उनके घरों में अपने वाहन से जाकर पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर भोजन, खाद्य सामग्री एवं आवश्यक औषधियां वितरित कर उनकी यथोचित मदद की गयी।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में छात्र आंदोलन उग्र! शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी पर बवाल, पुलिस से धक्का-मुक्की
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440