बनभूलपुरा क्षेत्र में चला नगर निगम का डंडा

खबर शेयर करें

आधे दर्जन से अधिक अवैध कब्जों को किया ध्वस्त

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर निगम प्रशासन व पुलिस की टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र में अपना डंडा चलाया। इस मौके पर दोनों की टीम ने क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए आधा दर्जन से अधिक अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही सड़क पर वाहन पार्क करने वालों पर भी कार्यवाही की।

नगर निगम के सहायक नगर अधिकारी विजेंद्र चौहान व बनभूलपुरा थाना प्रभारी सुशील कुमार ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने बनभूलपुरा स्थित कसावान मस्जिद के पास से तीन अवैध टीन शैड ध्वस्त कर दिये। जबकि बरेली रोड में भी इतने ही अतिक्रमण ध्वस्त किये गये। इसके अलावा सड़क पर सामान रखने वालों को भी टीम ने हिदायत देकर छोड़ दिया। इस कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। इधर बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों पर जैमर भी लगाये।

यह भी पढ़ें -   भागवत कथा खत्म होते ही मचा हड़कंप! कुछ ही घंटों बाद धू-धू कर जल उठा पूरा पंडाल, लाखों का सामान राख

एसओ सुशील कुमार का कहना था कि यहां सड़क किनारे वाहन पार्क किये जा रहे हैं। जिसके चलते जाम की समस्या उत्पन्न होती है। जिसके चलते ऐसे वाहनों पर पुलिस ने जैमर लगाये। साथ ही चालकों को हिदायत दी कि यदि पुनः सड़क किनारे वाहन पार्क किये गये तो कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। साथ ही सड़कों पर अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सहायक नगर अधिकारी विजेंद्र चौहान ने कहा कि अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यदि एक बार हटाने के बाद उक्त स्थान पर पुनः अतिक्रमण किया गया तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440