मर्डर: देहरादून में 75 साल की बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या, हत्यारे फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देहरादून के प्रेम नगर क्षेत्र में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हुई हत्या। एसपी सिटी सरिता डोभाल सहित थाना पुलिस सूचना मिलते मौके पर पहुंची। पुलिस स्थानीय लोगो से पूछताछ के बाद फरार हत्यारो की तलाश में जुट गयी है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार फिलहाल घटनास्थल पर लूट पाट की स्थिति नही दिखी। घर मे सब सामान जस का तस पड़ा मिला। बता दे मृतक महिला का नाम 75 वर्षीय मंजीत कौर बताया जा रहा है। मंजीत एफआरआई से सेवानिवृत थीं। उनका 50 साल पहले तलाक हो गया था। उनकी दो बेटी हैं। एक दिल्‍ली और दूसरी फरीदाबाद में रहती है।

फरीदाबाद में रहने वाली बेटी अक्सर फोन कर मां का हाल चाल जान लेती थी। आज शाम जब फोन नहीं उठा तो उन्होंने पड़ोसी को फोन किया। पड़ोसी घर आया तो लाइट बंद थी। उन्होंने पास में ही रहने वाले मंजीत के भाई को सूचना दी। अंदर जाकर देखा तो मंजीत कौर आँधे मुंह पड़ी हुई थीं।

यह भी पढ़ें -   कांग्रेस की न्याय यात्रा के जवाब में भाजपा का पलटवार, धामी ने किया ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’ का ऐलान

वहां पर खून जमा पड़ा था। एंबुलेंस बुलाई तो देखा कि उनका गला रेता हुआ था। उन्होंने कहा कि घर का सारा सामान व्यवस्थित है ऐसे में लूट की आशंका भी नहीं जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -   रामनगर में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत ससुराल के चार सदस्य गिरफ्तार

Murder: 75-year-old woman strangled to death in Prem Nagar, Dehradun, killer absconding

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440