समाचार सच, देहरादून। देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित घर में अकेले रहने वाली बुजुर्ग महिला को अज्ञात हत्यारों ने मौत के घाट उतार दिया।जानकारी के मुताबिक डोईवाला थाना क्षेत्र के अठूरवाला में बुजुर्ग महिला प्रोफेसर पुत्तल घोष उम्र लगभग 64 साल की हत्या कर दी गई है। बताया कि महिला के हाथ बंधे हुए थे और घर की एक खिड़की खुली हुई थी।माना जा रहा है कि हत्यारा हत्या करने के बाद खिड़की से ही फरार हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या के कारण की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस के मुताबिक घर में हत्या के बाद सामान ले जाने या लूटपाट की पुष्टि नहीं हुई है। बताया गया कि महिला घर में अकेली ही रहती थी। वह 2014 में बंगाल से यहां रहने आई थी। पुलिस किसी से दुश्मनी जैसे एंगल को आधार बनाकर जांच में जुट गई है। इंस्पेक्ट डोईवाला सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












