समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी नगर के तत्ववाधान में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते ब्लड बैंकों में आयी रक्त की कमी को देखते हुए रक्त दान का आयोजन कर 47 यूनिट रक्त दान किया गया। विनीत अग्रवाल के संयोजन में आज मोदी रसोई हिंदू धर्मशाला में सुशीला तिवारी अस्पताल के सहयोग से एक रक्तदान-शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आज 33 लोगों ने हिंदू धर्मशाला तथा 5 लोगों ने बेस चिकित्सालय में 38 यूनिट रक्तदान किया गया। इस प्रकार 2 दिन में कुल 47 यूनिट रक्तदान भाजपा नगर हल्द्वानी के माध्यम से हुआ। वहीं मोदी रसोई में आज मोदी टिफिन के माध्यम से 768 (राजमा- चावल) लोगों को 17 वार्डों में वितरित किए गए।

रक्तदान कार्यक्रम एवं मोदी रसोई में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष मा0 बंशीधर भगत जी, जिला अध्यक्ष मा0 प्रदीप बिष्ट, नगर निगम महापौर डा. जोगेंद्र पाल रौतेला, जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी, जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन अरोरा, प्रताप बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ‘मुन्ना’, जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भवानी शंकर नीरज, नगर महामंत्री प्रताप रैक्वाल, मधुकर श्रोत्रिय, नगर मीडिया प्रभारी मनीष पाल उपस्थित रहे। साथ ही भाजयुमो नेता चंद्रप्रकाश तिवारी, कन्हैया जायसवाल, कनिष्क धींगरा, तरुण बिष्ट, हिमांशु, देवेंद्र सिंह, रक्षित बिष्ट, दीपक मेहरा ,योगेश भाकुनी, जीवन भाकुनी, चंद्रशेखर जोशी, विनोद जायसवाल, दिनेश सिंह प्रदीप यादव, गीता जोशी, प्रतिभा जोशी, कपिल अग्रहरि, रजत महेश्वरी आदि कार्यकर्ताओं का भी सहयोग प्राप्त हुआ वहीं नगर अध्यक्ष विनीत ने रक्त देने वाले शिविर में रक्तदाताओं का आभार भी प्रकट किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



