रुड़की की तर्ज पर होगी नैनीताल जिला किसान मोर्चा कार्य समिति की बैठक: नरेश हुरिया

खबर शेयर करें

परिचय बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का हुआ स्वागत

समाचार सच, हल्द्वानी। किसान मोर्चा जिला नैनीताल की जिला पदाधिकारी परिचय बैठक आज यहां एक होटल में आयोजित की गयी। जिसमें नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुरिया ने आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा तय करते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर रुड़की की तर्ज पर नैनीताल जिला किसान मोर्चा कार्य समिति की बैठक आयोजित की जायेगी।

यह भी पढ़ें -   कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने की चार बड़ी घोषणाएं

बैठक में हुरिया ने उक्त कार्यसमिति की बैठक में पदाधिकारी, कार्यकरिणी सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, जिले में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारियों की भागीदारी रहेगी। साथ ही बैठक में सरकार द्धारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से मोर्चे के पदाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप कुकसाल ने की जल्द ही सभी मंडलों की कार्यकारणी की घोषणा कर दी जाएगी। इसके साथ ही मंडल प्रभारी नियुक्त किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें -   आइए जानते हैं कि रोजाना करेले का सेवन करने से क्या फायदे मिलते हैं

बैठक में मोर्चा की कार्यसमिति की आयोजित होने वाली बैठक के लिये सभी जिला पदाधिकादियों को जिम्मेदारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गोविंद मनराल तथा ई0 दिनेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्टख् जिला महामंत्री रंजन सिंह बर्गली, नरेंद्र खनायत, जीवन मेहरा, गोविंद मेहता, मदन सिंह रावत, सचिन गुप्ता, विजय लोहोनी, भैरव दत्त खोलिया, नवीन शर्मा, गणेश दत्त कांडपाल, सुमित सिंह मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440