नैनीतालः नशे ने फिर छीना एक बाप का सहाराः भवाली में बेटे ने ही कर दी पिता की लाठी से हत्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। शनिवार की सुबह समाज को झकझोर देने वाली घटना नैनीताल जिले के भवाली से सामने आई है, जहां नशे का आदी एक बेटे ने पैसों के लेन-देन के विवाद में अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है और यह सवाल छोड़ दिया है कि आखिर शराब और नशे की लत किस हद तक इंसान को हैवान बना सकती है। A drug addict son brutally murdered his own father in a dispute over money transaction

घटना भवाली के नगारी गांव के पास कैलाश व्यू क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे सचिन सदाशंकर नामक युवक ने अपने पिता से पैसे मांगे। जब पिता ने देने से इनकार किया तो गुस्से में आकर बेटे ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू की। इस दौरान आरोपी बेटा पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें -   10 साल, 14 हजार किलोमीटर का सफर और प्रकृति से प्यार! नैनीताल में वॉकिंग बाबा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पुलिस के अनुसार, युवक शराब के नशे में धुत था और रुपये न मिलने की बात पर बेकाबू होकर उसने यह वारदात की। पूछताछ में सचिन ने भी माना कि उसने आवेश में आकर पिता पर हमला किया।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 1 नवंबर 2026, रविवारअहोई अष्टमी पर रवि पुष्य योग का विशेष संयोग, खरीदारी और नए कार्यों के लिए शुभ दिन; जानिए सभी 12 राशियों का हाल

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440