नैनीतालः भवाली बाजार में भीषण आग! लकड़ी की दुकानों में लगी आग ने मचाया हड़कंप, एयर फोर्स और कई दमकल टीमें मौके पर

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। जिला नैनीताल के भवाली बाजार में सोमवार देर शाम भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की शुरुआत बाजार की एक दुकान से हुई और देखते ही देखते उसने आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लकड़ी की दुकानों में लगी थी, जिससे स्थिति बेहद संवेदनशील हो गई। सूचना मिलते ही भवाली एयर फोर्स स्टेशन, भीमताल, नैनीताल और हल्द्वानी से दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की तीव्रता इस कदर थी कि सूखी लकड़ियों और हवा की वजह से वह ऊपरी मंजिलों और आसपास के भवनों तक फैलने लगी।

स्थानीय लोगों ने भी बाल्टियों और पाइप की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से भवाली-भीमताल मार्ग पर ट्रैफिक को रोक दिया है।

यह भी पढ़ें -   राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए दिनेश आर्य, सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर से चौराहे की ओर मनीष की दुकान के बगल में एक महिला की दुकान से आग शुरू हुई, जो तेजी से फैल गई। लोगों का आरोप है कि दमकल की गाड़ियां देर से पहुंचीं और पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, जिससे आग बुझाने में काफी दिक्कत हुई।
खबर लिखे जाने तक आग बुझाने की कोशिशें जारी थीं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440