उत्तराखंड की प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग एवं उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अंतर्गत 30 मई को हिन्दी विषय तथा 31 मई को इतिहास विषय की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 31 मई 2026 को वाहन चालक एवं प्रवर्तन चालक पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा भी कराई जाएगी।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल की अध्यक्षता में कोतवाली हल्द्वानी सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसमें हल्द्वानी सर्किल के सभी थाना प्रभारी एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें -   बच्चों में सीखने, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का उत्साह देखने को मिला

बैठक में निर्देशित किया गया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल एवं अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। अभ्यर्थियों की प्रवेश से पूर्व डीएफएमडी, एचएचएमडी और मेटल डिटेक्टर से सघन जांच की जाएगी। साथ ही मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित रखा जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू रखने, साइबर कैफे एवं फोटोकॉपी सेंटरों की निगरानी बढ़ाने तथा सोशल मीडिया पर सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए हैं। किसी भी प्रकार की अफवाह, प्रश्नपत्र लीक या नकल संबंधी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा होटल, ढाबों, गेस्ट हाउस और होम-स्टे की जांच कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर इनर और आउटर कॉर्डन ड्यूटी लगाकर अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा तथा परीक्षा सामग्री के सुरक्षित परिवहन के लिए पुलिस एस्कॉर्ट की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट: आज बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों एवं परीक्षा केंद्रों के आसपास अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षाओं की संवेदनशीलता को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

बैठक में सीओ अमित कुमार, निरीक्षक अधिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता, प्रभारी निरीक्षक बलभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं साइबर टीम मौजूद रही।

नैनीताल पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं को सुरक्षित, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440