बकरीद पर नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड में, ड्रोन निगरानी से लेकर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तक कड़े इंतजाम

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को जनपद में शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की।

बैठक में कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था, गश्त और भीड़ नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने निर्देशित किया कि जनपद के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों, पर्यटक स्थलों, झील क्षेत्रों, पार्कों, शॉपिंग मॉल्स, बैराजों और सुनसान इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इन क्षेत्रों की निगरानी अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों से लगातार की जाएगी ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

यह भी पढ़ें -   कैंची धाम स्थापना दिवस मेला 2025ः 14-15 जून को चलेगी विशेष शटल सेवा, प्रशासन ने तय किया किराया और यातायात व्यवस्था

सोशल मीडिया पर अफवाहों और भ्रामक पोस्ट पर रोक लगाने के लिए पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को 24 घंटे सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी व्यक्ति द्वारा सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने या भ्रामक सामग्री प्रसारित करने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सीपीयू और ट्रैफिक पुलिस की विशेष टीमें लगातार क्षेत्र में तैनात रहेंगी। पर्व के दौरान जाम की स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया जाएगा।

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को पीएसी और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में “एरिया डोमिनेशन” और नियमित गश्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी क्षेत्राधिकारियों को पीए सिस्टम अपने साथ रखने को कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर जनता को तत्काल सूचनाएं दी जा सकें।

यह भी पढ़ें -   कोसी बैराज में दर्दनाक हादसाः नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, परिवारों में मातम

धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों, चर्चों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर “क्लीन स्वीप” अभियान और सघन चेकिंग की जाएगी। होटल, ढाबों, धर्मशालाओं और सार्वजनिक स्थलों पर सत्यापन अभियान भी चलाया जाएगा।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पूरा पुलिस बल “हाई अलर्ट” पर रहेगा और किसी भी आपात स्थिति में शॉर्ट नोटिस पर तत्काल तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। रात्रि के समय सभी सीओ, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी स्वयं क्षेत्र में मौजूद रहकर गश्त और चेकिंग करेंगे।

बकरीद पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए जनपद में 3 एसपी, 4 सीओ, 14 थाना प्रभारी, 75 एसआई/एएसआई, 254 हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल, 2 कंपनी पीएसी, 5 फायर टीम, 4 ड्रोन टीम और 2 एसडीआरएफ टीमों की तैनाती की गई है।

बैठक में एसपी सिटी, एसपी हल्द्वानी, एसपी संचार, विभिन्न क्षेत्राधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित सभी थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440