राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग ने रोपे पौधे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हरेला पर्व के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के तत्वाधान में तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में पौधे रोपित किए गए।

हरेला पर्व के उपलक्ष्य में आयोग के सदस्यों द्वारा तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में रुद्राक्ष, आम, जामुन, केले, तेजपत्ता, नीम समेत कई प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शिवम ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छ हवा के लिए सभी को अधिकाधिक पौधे रोपने की आवश्यकता है, यह भी कहा कि कोविड 19 के चलते जहां ऑक्सीजन इस बीमारी में अपनी अहम भूमिका निभाती नजर आ रही है इसके चलते हमारा उद्देश्य महज पौधा रोपना ही नहीं अपितु रोपे गये पौधे की देखरेख करना भी हमारा कर्तव्य बनता है।

साथ ही उन्होंने शासन – प्रशासन पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके द्वारा पेड़ों को काटने का काम तो किया जा रहा है, लेकिन दूसरी ओर संगठन पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए जगह – जगह पौधारोपण करने का प्रयास कर रहा है। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष सलीम अहमद, यूकेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व संगठन के संरक्षक भुवन जोशी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू आर्य, जीवंती आर्य, महिला मोर्चा जिला सचिव ज्योति परिहार, लक्ष्मी देवी, नगर अध्यक्ष प्रकाश आर्य, कोषाध्यक्ष चिराग गुप्ता, संदीप कुमार, राजकुमार, दीपा मेहता आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सरकारी आश्वासनों से टूटा सब्र, ग्रामीणों ने खुद उठाए गेती-फावड़े और शुरू कर दी सड़क निर्माण की राह
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440