मां का आर्शीवाद पुरस्कार के लिए हल्द्वानी के नीरज मिश्रा का चयन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मातृ दिवस पर प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले मां का आर्शीवाद पुरस्कार के लिए हल्द्वानी के नीरज मिश्रा का चयन हुआ है। उन्हें यह सफलता लगातार तीन वर्षों से किये जा रहे प्रयास के बाद मिली है।

शांति फाउंडेशन, सागर विश्व मानव विकास शिक्षा एवं जनसेवा संस्थान और भाभा विज्ञान क्लब द्वारा लगातार 20 वर्षों से मातृ दिवस पर इस प्रतियोगिता का आयोजन मथुरा में राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता रहा है। इस साल लॉकडाउन के चलते यह प्रतियोगिता ऑनलाइन माध्यम से कराई गई। इस प्रतियोगिता में मूल रूप से देवाल चमोली व हाल में हल्द्वानी में निवास करने वाले नीरज मिश्रा का इस वर्ष चयन हुआ है। नीरज मिश्रा इस प्रतियोगिता के लिए लगातार 3 साल से प्रयास कर रहे थे।

बता दें कि इस प्रतियोगिता के अंत में जितनी भी काव्य रचनाओं का चयन होता है, उसकी इन संस्थाओं द्वारा एक पुस्तक प्रकाशित की जाती है। ताकि इन किताबों को वे लोग पढ़कर अपनी मां को याद कर सकें जिनके सर पर मां का साया नहीं है। प्रतियोगिता के अंत में चयनित कवियों को मां का आर्शीवाद पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

यह भी पढ़ें -   हैड़ाखान मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ कल्पवृक्ष (बाओबाब) का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440