समाचार सच, हल्द्वानी। संगम कला मंच और छूलो आसमान वेलफेयर सोसायटी आगरा के तत्वाधान में आयोजित संगम कला महोत्सव 2020 में हल्द्वानी के नीरज मिश्रा को कला और समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य करना का लिए संगम कला रत्न व संगम सेवा रत्न अवार्ड मिला है। संगम कला महोत्सव के आयोजक अनिता गौतम और प्रतीक शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता संगम कला मंच आगरा द्वारा हर वर्ष आयोजित कराई जाती है। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के कलाकार और समाजसेवी इसमें प्रतिभाग करते हैं। इस बार इस प्रतियोगिता में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। सात दिवसीय इस प्रतियोगिता में नीरज मिश्रा ने अपनी कई विभिन्न कलाकृतियों जूट से बना हुआ सामान, कोल्ड-ड्रिंक बोतल के ढ़क्कन, ऊन से बना हुआ सामान, अपशिष्ट सामग्री (वेस्ट मटेरियल) से बनाए गए सजावटी सामान, पेन स्टैंड, मोबाइल स्टैंड, पेपर वर्क, वुडन वर्क आदि का प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने कला के क्षेत्र में विभिन्न जानकारियां भी दी। उन्होंने यह भी बताया कि वह इस कार्य में किन-किन वस्तुओं पर काम करते हैं और वह अवशिष्ट पदार्थों को बेहतरीन आकृतियां कैसे देते हैं। उन्होंने बताया कि वे शिल्प कला के क्षेत्र में पिछले सात सालों से कार्य कर रहे हैं और इस बीच उन्होंने कई पुरस्कार हासिल किए है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



