सीबीएसई 12वीं परीक्षा में नेहा बिष्ट ने एवरग्रीन स्कूल टाप कर बढ़ाया मान, प्राप्त किए 97.4 प्रतिशत अंक

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं/हल्दूचौड़। अगर आगे बढ़ने और कुछ करने की लगन मन में हो तो सपना अवश्य पूरा किया जा सकता है। यही काम किया नैनीताल जिले के लालकुआं/हल्दूचौड़ क्षेत्र के एवरग्रीन सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल की 12वीं की छात्रा नेहा बिष्ट ने। विपरीत परिस्थितियों के बाद भी परिश्रम जारी रखते हुए नेहा ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टाप के साथ क्षेत्र का मान बढ़ाया है। नेहा ने भविष्य को लेकर कहा कि वह आगे चलकर आईएस अधिकारी बनना चाहती है।
नेहा के पिता रिम्पी बिष्ट मीडिया से जुड़े हुए है और सामान्य परिवार के बाद भी उन्होंने कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होने दी। पारिवारिक आर्थिक स्थिति को संभालने के साथ ही उन्होंने बच्चों पर पूरा ध्यान दिया। परिवार से मिला प्यार और गुरुजनों के आशीर्वाद का परिणाम रहा कि उन्हें अच्छे अंक मिले।
इधर स्कूल टॉपर पत्रकार रिम्पी बिष्ट की सुपुत्री नेहा बिष्ट को आज स्कूल परिसर में मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दी गयी। इस अवसर पर नेहा बिष्ट ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुणी व अनुभवी गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा वह बड़े होकर आईएस अधिकारी बनना चाहती है। उन्होंने टाइम मैनेजमेंट को महत्व दिया, जिससे सफलता अर्जित करने में आसानी होती है।

यह भी पढ़ें -   होली में किए गये सरल अचूक उपाय, जिससे सभी तरह का संकट हो दूर

10वीं में नेहा का प्रदेश में 14वां व जिले में 5वां स्थान था
नेहा बिष्ट इससे पूर्व भी चिल्ड्रस एकेडमी सीनियर सेकंडरी स्कूल में सन 2020 की यूबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा की स्कूल टॉपर रही थी, जिनका प्रदेश में 14 वां व जिले में 5 वां स्थान आया था, जिनको सरकार द्वारा भी सम्मानित किया गया था

सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा में एवरग्रीन के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
एवरग्रीन सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल के छात्र/छात्राओं ने सी.बी.एस.ई 12वी बोर्ड (सत्र 2021-22) की परीक्षा में शानदार अंक अर्जित कर क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन किया है। सी.बी.एस.ई 12 वी की परीक्षा मे विद्यालय की नेहा बिष्ट ने 97.4 प्रतिशत तथा कु0 अंशुल अग्रवाल ने 96.6 प्रतिशत अंको के साथ विज्ञान व वाणिज्य वर्ग में क्रमशः प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के अभिनव चौधरी 96.2 प्रतिशत, कु0 नेहा भट्ट 96 प्रतिशत, कु0 काजल सनवाल 94.6 प्रतिशत, मंयक जोशी 91.8 प्रतिशत, कु0 याशु पवार 91.8 प्रतिशत, अंकित गोस्वामी 91.4 प्रतिशत, आशीष चौदसी 91.4 प्रतिशत, कु0 आस्था राणा 91.2 प्रतिशत, गौरव चंदोला 91 प्रतिशत, तथा ललित सिंह बिष्ट ने 90.2 प्रतिशत अंक अर्जित किये।

यह भी पढ़ें -   आइए जानते हैं होली के दिन करने वाले 3 सबसे आसान और प्रभावी उपाय

स्कूल प्रबंधक ने दी बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई
स्कूल प्रबंधक लक्ष्मी दत्त पाठक ने बताया कि विद्यालय के 128 छात्र/छात्राओं ने प्रथम श्रेणी मे परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी हैं। इस अवसर पर प्रबन्धक एल.डी.पाठक, प्रधानाचार्य एम.एस. परवाल तथा उप प्रधानाचार्य राजेन्द्र कुमार पाठक ने छात्र/छात्राओं को उनकी सफलता के लिये बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गौरव पाठक, सौरव पाठक तथा समस्त स्टाफ उपस्थित था।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440