समाचार सच, हल्द्वानी। पड़ौसियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
पर्वतीय मोहल्ला निवासी सचिन जायसवाल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बीती रात उसके रिश्तेदार सोनू व राजन जायसवाल के साथ पड़ोस में रहने वाले सुमित, उमेश, पुनीत और रामावती ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिससमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। पीड़ित ने आरोपियों से रिश्तेदारों को जानमाल का खतरा बताया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













