पड़ोसियों में दनादन,जानलेवा हमले का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी में एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि उस पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला भी बोला गया जिसमें वह बाल-बाल बच गया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इन्द्रानगर निवासी साबिर हुसैन पुत्र सब्बीर अहमद का कहना है कि बीती शाम उसका पड़ोस में रहने वाले कल्लू पुत्र साबिर से मामूली बात पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस बीच कल्लू तैश में आ गया और मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं उस पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला भी बोला गया। किसी तरह आरोपी के चंगुल से बचकर जब वह अपने घर में घुसा तो आरोपी वहां भी उसके पीछे आ गया और पुनः मारपीट की। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई है। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल में बड़ा हादसा टला! सिलेंडर धमाके से दहला न्यू पालिका बाजार, मिनटों में पांच दुकानें राख
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440