अपने सिद्धांतों से कभी पीछे नहीं हटे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: सीएम

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/हल्द्वानी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का पूरा जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता को समर्पित रहा। वे अपने सिद्धांतों से कभी पीछे नहीं हटे। राजनीति एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनका अहम योगदान रहा। वे अखिल भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अखंड एवं एक भारत के लिए कश्मीर को देश की मुख्यधारा में लाना चाहते थे। उन्होंने एक देश एक विधान पर हमेशा से बल दिया। धारा 370 को हटाने के लिए उन्होंने संघर्ष किया और अपने जीवन का बलिदान किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने धारा 370 समाप्त कर उनके सपने को साकार किया।

बलिदान दिवस डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
हल्द्वानी। भाजपा नगर हल्द्वानी नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के संयोजन में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस शक्ति केंद्र वार्ड नं0- 18 भोलानाथ गार्डन में मनाया गया। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के स्मृति दिवस के उपलक्ष पर सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल करते हुए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पों के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। तथा मुख्य वक्ता उत्तराखण्ड सहकारी परिषद निर्देशक हरीश आर्य जी ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में नगर महामंत्री प्रताप रैक्वाल, उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल, शक्ति केन्द्र संयोजक व पार्षद मनोज गुप्ता, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, शक्ति केन्द्र प्रभारी व नगर मीडिया प्रभारी मनीष पाल, बूथ अध्यक्ष योगेश देवल, कन्हैया जायसवाल, राकेश राठौर, महिला मोर्चा नगर मंत्री कमला बोरा, घनश्याम राठौर, विमल भल्ला सहित आदि भाजपाई मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   24 अप्रैल 2026 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा हल्द्वानी। पश्चिमी मंडल कार्यकर्ताओं ने भाजपा युवा नेता हरेंद्र बिष्ट की नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 30 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास भगत, जिला महामंत्री कमल नयन जोशी ने कहा कि आज भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता रक्तदान कर गलवान घाटी में शहीद भारतीय वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
शिविर में भवान बिष्ट, नीरज बिष्ट, रवि जोशी, जगजीत सिंह, गौरव बिष्ट, नरेश खुल्बे, किशन दर्मवाल, दीपू नेगी, धीरज नेगी, संजय कार्की, चंदन कन्याल, गौरव दर्मवाल, पुष्पित टंडन, राहुल अधिकारी, आकाश रस्तोगी, मनोज बिष्ट मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बदला स्कूल टाइम, भीषण गर्मी के चलते बड़ा फैसला-अब इतने बजे तक ही खुलेंगे स्कूल

उत्तरी मंडल कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी को किया याद
हल्द्वानी।
भाजपा उत्तरी मंडल कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर शक्ति केंद्र वार्ड नं0- 7 सुभाषनगर तथा शक्ति केंद्र मल्ला गोरखपुर में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष नवीन पंत, ज्ञानेंद्र जोशी, रमेश कांडपाल, विक्रम सिंह अधिकारी, रोहित, गौरव, नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष उमेश सैनी, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह अधिकारी,पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक भुवन जोशी, पूर्व पार्षद एवं शक्ति केंद्र पालक राजेन्द्र भाकुनी, शक्तिकेंद्र संयोजक योगेंद्र परमार,युवा नेता चंद्रप्रकाश देव महिला नेत्री दीप्ति चुफाल, प्रेमलता पाठक, बिन्नी, आदित्य, मुकेश शामिल थे।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440