नए मुख्य सचिव एसएस संधू ने संभाला कार्यभार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। 1988 बैच के उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी डॉ. सुखबीर सिंह संधू आज प्रदेश के नए मुख्य सचिव बन गए हैं। उन्होंने मंगलवार को प्रदेश के 17वें मुख्य सचिव के तौर पर कार्यभार संभाला।
इस दौरान उन्होंने सचिवालय में मीडिया से बातबीच करते हुए कहा कि रोजगार ऐसी चीज है जो कोविड से बहुत ज्यादा प्रभावित हुई है। हमें ज्यादा से ज्यादा जोर देना है कि रोजगार कैसे बढ़ाया जाए। कहा कि सरकार की जो भी नीतियां हैं। उनको प्राथमिकता से लागू कराया जाएगा। आपदा उत्तराखंड में नई बात नहीं है। इसलिए उससे निपटने की व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। ताकि कम से कम नुकसान हो। कहा कि मैंने अपनी टीम से चर्चा की है कि फाइलों की रफ्तार बनी रहे। हमारा मकसद है कि सरकार की योजनाओं को जनता तक धरातल पर पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि चारधाम ऑल वेदर रोड पर काम तेजी से चल रहा है। न्यायालय के आदेश के चलते कुछ विलंब हुआ था लेकिन अब काम दोबारा से चल रहा है। उन्होंने कहा कि मैं सोमवार को दिल्ली से देहरादून 3.30 घंटे में आया हूं। हाईवे का काम तेजी से पूरा हो रहा है। जल्द ही दिल्ली से देहरादून दो घंटे में आ सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440