हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति की वर्ष 2026-2028 की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बरेली रोड स्थित होटल जैस्मिन ग्रैंड में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में नवचयनित पदाधिकारियों ने संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की शपथ ली।

कार्यक्रम में नगर निगम हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट, विधायक सुमित हृदयेश, दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी तथा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा ने सभी अतिथियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं पंजाबी समाज के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम की दुकानों के बढ़े हुए किराये का मुद्दा भी मेयर गजराज सिंह बिष्ट के समक्ष रखा। मेयर ने आश्वासन दिया कि इस विषय पर निगम स्तर पर सकारात्मक पहल करते हुए समाधान का प्रयास किया जाएगा।

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में पंजाबी जनकल्याण समिति की एकजुटता और सामाजिक सरोकारों की सराहना करते हुए कहा कि समिति वर्षों से लोहड़ी, बैसाखी, करवाचौथ मेला, रक्तदान शिविर, निशुल्क चिकित्सा शिविर सहित अनेक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन कर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है।

समारोह का संचालन उपमा सेठी एवं मुकेश ढींगरा ने संयुक्त रूप से किया। मंच पर समिति के संरक्षक कश्मीरी लाल साहनी, सुभाष मोंगा, जगदीश लाल सडाना, जितेंद्र साहनी, अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गांधी, महामंत्री मुकेश ढींगरा, संयुक्त सचिव राजीव बग्गा, कोषाध्यक्ष अवनीश राजपाल, पंजाबी वूमेन क्लब की अध्यक्ष कनिका वासुदेवा तथा युवा अध्यक्ष कनिष्क ढींगरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान पंजाबी वूमेन क्लब की अध्यक्ष कनिका वासुदेवा, युवा अध्यक्ष कनिष्क ढींगरा, समन्वयक प्रदीप कक्कड़, किट्टी व्यवस्था प्रमुख संजीव आनंद, उपाध्यक्ष नरेंद्र भुटियानी, उमंग वासुदेवा, राजकुमार आनंद, राजीव वाही, संगठन मंत्री हितेंद्र भसीन, सचिव ज्ञान स्वरूप ग्रोवर, सोनू पुरी, अतुल वर्मा, पंकज गुम्बर, महेश आहूजा (हनी), कानूनी सलाहकार कमल सडाना, उप सचिव सचिन साहनी, अंकुर मोंगा, सांस्कृतिक सचिव गुलशन अरोड़ा, मीडिया प्रभारी शिखर आहूजा, सोशल मीडिया प्रभारी लव बक्शी, किट्टी प्रमुख प्रतीक सडाना, अनिमेष गिरधर सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की एकता, सामाजिक सेवा और पंजाबी समाज के हितों को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह में पांच निर्वाचित पदाधिकारियों के साथ 21 मनोनीत कार्यकारिणी सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण कर समिति को और अधिक मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440