पटवारी पेपर लीक मामलें में आया नया मोड़, रिटायर्ड शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। पटवारी पेपर लीक मामलें में पुलिस ने अब एक रिटायर्ड अध्यापक को गिरफ्तार किया है। रिटायर्ड अध्यापक (Retired teacher) की गिरफ्तारी के साथ अब तक इस मामले में 12 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पटवारी/लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा में धांधली के सम्बन्ध में थाना कनखल में पंजीकृत मुकदमे की जांच कर रही एसआईटी लगातार अभियुक्तों की एक-एक कर गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में एसआईटी ने विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त शिक्षक पद से रिटायर अभय राम पुत्र जयराम निवासी पीतपुर थाना लक्सर हरिद्वार को गिरफ्तार किया। बीते वर्ष शिक्षक पद से रिटायर अभियुक्त ने अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से अभियुक्त राजपाल व संजीव दुबे के साथ मिलकर पटवारी, लेखपाल भर्ती का पेपर आउट करने के लिए लगभग आधा दर्जन से अधिक छात्रों को परीक्षा प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी से मोटी रकम तय कर अभ्यर्थियों को बिहारीगढ़ स्थित रिजार्ट में लाया था। रिजार्ट में आए उक्त अभ्यर्थियों को चिन्हित कर उनसे साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।

पुलिस ने आरोपित के पास से 2 लाख की नकदी, सिक्योरिटी के लिए अभ्यर्थियों के कब्जे से लिए गए मूल चेक आदि बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड SIR में वोट काटने की आपत्तियों ने बढ़ाई हलचल, तीन जिलों में सबसे ज्यादा मामले, किच्छा में एक नाम पर 5,906 आपत्तियां!

New twist in Patwari paper leak case, police arrested retired teacher

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440