
समाचार सच, हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी की युवा इकाई के अध्यक्ष पवन वर्मा और महामंत्री कृष्णा फुलारा समेत कई पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। शनिवार को यहां रामपुर रोड स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा एवं संरक्षक बाबूलाल गुप्ता ने संयुक्त रुप से उक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए उनसे संगठन व व्यापारियों के हितों में काम करने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री वर्मा ने नवपदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर निरंतर प्रदेश में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल संघर्ष कर रहा है और करता रहेगा। किसी भी दशा में व्यापारियों का अधिकारियों के द्वारा उत्पीड़न नही होने दिया जाएगा।
शपथ लेने के बाद युवा इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष पवन वर्मा एवं महामंत्री कृष्णा फुलारा ने संयुक्त रुप से प्रांतीय और जिले जिले के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए विश्वास दिलाया कि वह अपने दायित्वों और जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे। उनका कहना था कि वह सभी लोगों के मार्गदर्शन तथा अपनी ख़ुद की शक्ति को एक साथ मिलाकर व्यापारियों के हित के लिए उनकी आवाज़ को बुलंदियों तक पहुंचाएंगे।
कार्यक्रम में रचिता वर्मा, अमन सक्सेना, पवन ठाकुर, सुमित वर्मा, उमेश कश्यप उपाध्यक्ष, अशिफ खान, अनिल चौहान, भास्कर बिष्ट उपसचिव, प्रदीप मयांन संयुक्त महा मंत्री, अजीत चौहान, साहिल चौहान, हरी ओम्, ललित कांडपाल, भावेश कांडपाल संगठन मंत्री, लतिका लटवाल, रविंद्र यादव, अर्जुन गुजराल को प्रचार मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। साथ ही 100 से अधिक युवा व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ली ।
कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारियों ने अतिथियों को पुष्प माला पहनाकर स्वागत भी किया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश कोषाध्यक्ष एनसी तिवारी, मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोयल, प्रदेश मंत्री शांति जीना, जिला अध्यक्ष बिपिन गुप्ता, महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कुसुम दीगारी, युवा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार अग्रवाल, नगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, नगर महामंत्री मनोज जायसवाल सहित कई व्यापारी नेतागण उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



