बबीता की सेवाभाव में समाचार सच टीम ने बढ़ाया हाथ

खबर शेयर करें

कोरोना वारियर्स को मास्क व चाय के जरिए दी सेवा

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस जैसी बीमारी से वर्तमान में देश का हर नागरिक अपनी-अपनी तरह से इस जंग को जीतने में लगा हुआ है। चिकित्सक, पुलिसकर्मी से लेकर सफाई कर्मी तक लोगों की जान बंचाने के लिए खुद को जोखिम में डाल रहे हैं और सामने आकर लोगों की मदद कर रहे हैं। ये सब कोरोना के जंग के हीरो (कोरोना वारियर्स) हैं। ऐसे में दूसरी तरफ इनकी सेवाभाव को देखकर कई सामाजिक संगठन ही नहीं कई समाजसेवी भी इन कोरोना के जंग के हीरो के साथ मदद करने को आगे आये हैं। यह समाजसेवी अपनी-अपनी तरफ से पुलिसकर्मी एवं सफाई कर्मियों व गरीब असहाय लोगों को चाय, लेमन चाय, बिस्कुट जूस आदि पिलाकर कोरोना वारियर्सों को सेवा दे रहे हैं।

इस क्रम में काठगोदाम शीशमहल की रहने वाली समाजसेविका बबीता बिष्ट ने भी समाज की सेवा कर रहे लोगों के प्रति अपनी सेवा देना कर्तव्य समझा और समाचार सच की टीम से मिलकर उनसे कोरोना के जंग में लगे हीरो को अपनी सेवा देने की इच्छा जाहिर की। उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए समाचार टीम भी इस सेवा अभियान में उनके साथ जुड़ गयी। श्रीमती बिष्ट के साथ समाचार सच टीम ने बीते दिनों सर्वप्रथम मास्क वितरण अभियान चलाया। जिसमें लॉकडाउन के समय कई माह से सेवा दे रहे सफाई कर्मियों व असहाय व गरीबों को निःशुल्क मास्क वितरण किया। तद्पश्चात उन्होंने महानगर के पुलिस पिकेटस पर खड़े कोरोना वारियर्स की लगन को देख उन्हें इस संक्रमण से बचाव के लिए लेमन टी, चाय, नाश्ता आदि देने का प्रयास भी किया गया। इस दौरान पिकेटस पर खड़े हुए कोरोना वारियर्स ने समाजसेवी बबीता बिष्ट व समाचार सच टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

ज्ञात हो कि श्रीमती बबीता बिष्ट ने स्वयं मास्कों को तैयार कर अभी तक कई संस्थाओं को वितरण के लिये मास्क उपलब्ध करवा चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्वयं भी वितरण कार्यक्रम चलाकर गरीब व असहाय लोगों को मास्क दे चुकी हैं। श्रीमती बबीता बताती है कि वे अभी तक लगभग 1 हजार से अधिक मास्क घर पर तैयार कर उनका वितरण कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्य में उनके पति जीवन बिष्ट भी उनकी इस सेवा कार्यों में पूरा सहयोग दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल; देशभर की संस्कृति का दिखेगा संगम
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440