हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर रक्षा कवच बांध उनकी दीर्घायु की कामना की। जबकि भाईयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराया। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार रक्षाबंधन पर्व पर पहले जैसी रौनक देखने को नहीं मिली। संक्रमण के चलते लोग बाजार की मिठाईयां व अन्य खाद्य सामग्री के प्रयोग से बचते दिखे। रक्षाबंधन पर्व पर अधिकांश लोगों ने घरों में ही विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए। साथ ही मिठाई के बजाय लोग सूखे मेवों का अधिक प्रयोग करते दिखे। रक्षाबंधन पर्व के दिन बाजार में भी त्यौहार जैसी रौनक देखने को नहीं मिली। अधिकांश बहनें भी घरों से दूर रहने वाले भाईयों को राखी बांधने नहीं पहुंच पाई। इन बहनों ने अपने भाईयों को स्पीड पोस्ट व अन्य माध्यमों से पूर्व में ही राखियां भिजवाई हुई थी। जबकि नजदीक के क्षेत्रों में बहनें सार्वजनिक परिवहन की बजाय निजी वाहनों से ही भाईयों की कलाई में रक्षा कवच बांधने पहुंची। साथ ही कई भाईयों ने बहनों के घर जाकर राखी बंधवाई। सुबह से लेकर शाम तक घरों में रक्षाबंधन पर्व का उत्साह देखने को मिला। इस पर्व पर बहनों ने भाईयों की कलाई पर रक्षा कवच बांध उनकी दीर्घायु की कामना की तो भाईयों ने बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा का संकल्प दोहराया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड की औषधीय विरासत को मिला नया दस्तावेज, मुक्त विश्वविद्यालय में जड़ी-बूटियों पर आधारित संदर्भ पुस्तक का विमोचन
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440