17 दिन से लापता चल रहा युवक का सुराग नहीं, परिजनों ने ली पुलिस की शरण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। 17 दिन बीत जाने के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा है। इस पर परिजनों ने पुलिस की शरण ली है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

नवोदय कॉलोनी दमुवाढूंगा निवासी मोहित जोशी ने अपने बड़े भाई 25 वर्षीय राजेश जोशी की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई है। बताया कि रेलवे बाजार में एक इलैक्ट्रानिक्स के शोरूम में काम करने वाला उसका भाई 20 मार्च को अचानक लापता हो गया। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस पर उसने पुलिस से भाई की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवक को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। इधर युवक के परिजनों को उसकी अनिष्ट की आशंका सता रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: जानें 30 जुलाई 2026, गुरुवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440