समाचार सच, देहरादून। देहरादून के रायपुर क्षेत्र से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि पार्टी से कोई कहीं नहीं जा रहा। यदि कोई जाने की कोशिश करेगा तो उसे रोकने के लिए पुरजोर प्रयास किए जाएंगे। विधायक काऊ पूर्व में अपने विधानसभा क्षेत्र के कार्यों को लेकर नाराजगी जताते रहे हैं। आपको बता दें कि हाल में जब पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र पूर्व विधायक संजीव आर्य ने भाजपा छोड़कर घर वापसी की तो तब विधायक काऊ भी दिल्ली गए थे। इसे लेकर सियासी गलियारों में कई तरह की अटकलें लगीं, लेकिन दिल्ली से लौटने पर विधायक काऊ ने साफ किया कि वह पार्टी ने उन्हें एक मिशन पर लगाया था।
पार्टी हाईकमान जानता है कि वह कहां और क्यों गए थे। विधायक काऊ ने कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत से मुलाकात की। बाद में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा से कोई कहीं नहीं जा रहा। सबने भाजपा के साथ रहना है और वर्ष 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ फिर से पार्टी की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि कोई भी साथी कहीं न जाए और जो मजबूत है, उसे भाजपा से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि सबका लक्ष्य प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार लाना है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



