समाचार सच, हल्द्वानी। लोगों में यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। जिसमें प्रथम एकेडमी इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने डैमो के माध्यम से सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश दिया। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत सर्वाेदय सेवा समिति के तत्वावधान में कोतवाली गेट के समीप आयोजित इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने वाहन चालकों को सड़क में सुरक्षित वाहन संचालित करने का संदेश दिया। इस दौरान डैमो के माध्यम से सड़क हादसों को दर्शाया गया और हादसों में चालक की लापरवाही से अकाल होने वाली मौतों को दिखाया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दुपहिया वाहनों में तीन सवारियां न बैठाने, हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने, वाहन संचालित करते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, अनियंत्रित गति व शराब पीकर वाहन न चलाने, ट्रैफिक सिग्नल की लाइटों के अनुपालन करने का संदेश दिया गया। कहा गया कि यातायात नियमों के पूर्ण रूप से पालन व वाहन की गति नियंत्रण में होने से सड़क पर सुरक्षित चला जा सकता है। चालक यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन कर अपनी व वाहन में सवार अन्य यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित व सुगम बना सकता है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












