मंगलवार ही नहीं रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करने से मिलते हैं ये चमत्कारी लाभ

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन उनकी आराधना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है क्योंकि वह अपने भक्तों के सभी कष्ट हरते हैं। अक्सर लोग मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करना भी शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि प्रतिदिन हनुमान चालीसा पाठ करने के क्या लाभ हैं।

पूरी होती है मनोकामना
हनुमान जी को अष्टसिद्धि और नवनिधि के दाता कहा गया है। जो व्यक्ति नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करता है। उसकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। जो लोग अक्सर बीमार रहते हैं उनके लिए भी नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना अच्छा माना जाता है। इससे रोगों से मुक्ति मिलती है।

आर्थिक तंगी से मिलता है छुटकारा
अगर कोई व्यक्ति आर्थिक समस्या का सामना कर रहा है तो ऐसे में उसे प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे सभी प्रकार की आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

यह भी पढ़ें -   धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की चर्चा तेज! सोशल मीडिया पर वायरल दावे के बीच बढ़ी सियासी हलचल

दूर रहती है नकारात्मक ऊर्जा
जैसा कि हनुमान चीलास में निहित है भूत पिशाच निकट नहीं आए, महावीर जब नाम सुनावे। रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करने से सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियां आपसे दूर रहती हैं। साथ ही भय से भी मुक्ति मिलती है और व्यक्ति का मनोबल भी बढ़ता है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल : 25 जुलाई 2026, शनिवार जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

आएगी चैन की नींद
अगर आपको ठीक से नींद नहीं आती है या फिर मन में बेचैनी बनी रहती है तो आपको नियमित रूप से हनुमान चालीसा पाठ शुरू कर देनी चाहिए। क्योंकि हनुमान चालीसा का पाठ व्यक्ति को मानसिक शांति प्रदान करता है। जिससे अच्छी नींद आती है और जीवन में उन्नति का मौका मिलता है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440