समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में उत्तराखण्ड में 12 जुलाई से स्कूल खुलने जा रहे है हालांकि स्कूल केवल शिक्षकों के लिए खुलेंगे। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के द्वारा शिक्षकों को स्कूल आने के निर्देश पर बुधवार की देर सायं शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने उक्त आदेश जारी कर दिया है। जिसके तहत शिक्षकों को 12 जुलाई से स्कूल आना सुनिश्चित किया गया है और शैक्षिक गतिविधियां संचालित किया जाना भी सुनिश्चित किया गया है। यानी कि शिक्षकों को 12 जुलाई से स्कूल आना अनिवार्य किया गया है। आपको बता दें कि कोरोना के कहर के चलते स्कूलों को बदं हुए दो साल से ऊपर हो गए हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने संक्रमण कम होने के बाद भी स्कूल नहीं खोले थे।

शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाई करने के भी निर्देश दिए गये हैं। वही ऑनलाइन पढ़ाई के तहत गूगल प्ले स्टोर से भी छात्रों को पढ़ाई का ऑप्शन दिया जाएगा। छात्रों के लिए स्कूल आने को लेकर शिक्षा मंत्री का कहना है कि इसको लेकर मुख्यमंत्री के साथ वार्ता कर फैसला लिया जाएगा कि आखिर छात्रों के लिए कब से स्कूल खोले जाएंगे।
एक तरफ जहां सरकार के द्वारा शिक्षकों को स्कूल आने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ सरकार के द्वारा प्राथमिकता के आधार पर शिक्षकों को कोविड-19 वैक्सीन लगाई जाएगी। शिक्षा सचिव ने इसको लेकर बकायदा आदेश जारी कर दिए हैं कि, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय के शिक्षकों को कोविड 19 के अंतर्गत फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में वर्गीकृत करते हुए प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाई जाए। यानी की शिक्षा विभाग अब शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाएगा।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


