अब रिपोर्ट दर्ज कराने को नहीं काटने होंगे थाने व चौकी के चक्कर

खबर शेयर करें

उत्तराखण्ड पुलिस ने की मोबाईल एप लांच

समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखण्ड की जनता को अब रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये थानों व चौकियों के चक्कर नहीं काटने होंगे। अब पीड़ित व्यक्ति उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा लांच की गयी एप पर अपनी रिपोर्ट दर्ज करवा सकता है। आप भी इसे अपने स्मार्ट मोबाईल फोन पर डाउन लोड कर सकते हैं।

ज्ञात हो कि पुलिस का नाम सामने आने पर लोग कई बार महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस से शेयर करने से कतराते है जिसका खामियाज़ा कभी पुलिस को सूचना न मिलने के कारण उठाना पड़ता है तो कभी आम जनता को उनके साथ होने वाले अपराध के चलते उठाना पड़ता है। ऐसे मामलों में अपराधी अपराध कर भाग निकलते हैं और पुलिस को आम जनता कोसने से परहेज तक नहीं करते है। अगर समय रहते पुलिस को सूचना हो जाए तो बहुत सारे अपराधों को नियंत्रित किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर कई बार पुलिस के चक्कर काटने से भी लोग बचना चाहते हैं, क्योंकि कई बार पुलिस के पास अत्यधिक वर्कलोड होने के कारण या कभी कुछ पुलिस कर्मियों के कारण लोग मामले की रिपोर्ट नहीं लिखवाना चाहते हैं।

अब आपको शिकायत दर्ज कराने के लिये थाने/चौकी पर जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। देवभूमि उत्तराखण्ड पुलिस (DevBhumi Uttarakhand Police) मोबाइल एप से अब आप घर बैठे ही अपनी कोई भी शिकायत के साथ-साथ साइबर अपराध से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके साथ ही किसी व्यक्ति की गुमशुदगी या आपके किसी सामान की गुमशुदगी भी आप इस एप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं। दर्ज करायी गयी शिकायत का आपको शीघ्र ही कम्पलेंट रजिस्ट्रेशन नम्बर प्राप्त हो जायेगा। जिससे आप अपनी शिकायत पर की गयी कार्रवाई का पता कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: सप्तमी तिथि का पार्वण श्राद्ध आज, जानें 2 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का हाल
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440