अब उत्तराखण्ड में शराब की तस्करी की रोकथाम को कैबिनेट की बैठक में लिया यह फैसला…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। अब उत्तराखण्ड में शराब की तस्करी की रोकथाम को लेकर धामी सरकार गंभीर है। जिसके तहत राज्य सरकार ने आबकारी नीति में बदलाव करते हुए शराब की कीमतों को घटाये जाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई फैसले लिए गए। कैबिनेट ने आबकारी नीति में भी कुछ बदलाव किया है। आबकारी नीति 2023-24 के अंतर्गत प्रदेश में गोवंश संरक्षण, खेलकूद एवं महिला कल्याण के लिए एक-एक रुपए प्रति बोतल अतिरिक्त शुल्क के रुप में लिए जाएंगे। इस प्रकार कुल एक बोतल पर 3 रुपए सेस लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इसके साथ ही शराब में उत्तर प्रदेश से होने वाली तस्करी की रोकथाम के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की शराब की कीमतों के 150 से 200 रुपए के अंतर को कम कर 20 रुपए किया गया है। ताकि शराब तस्करी पर पाबंदी लगाई जा सके। राज्य को अधिक राजस्व प्राप्त हो सके। वर्ष 2023- 24 के लिए आबकारी राजस्व लक्ष्य को 4000 करोड़ रखा गया है।
पूर्व में आवंटित शराब की दुकानों में वर्ष 2023 – 24 हेतु विदेशी मदिरा में 10 प्रतिशत तथा देशी मदिरा में 15 प्रतिशत पूर्व में निर्धारित राजस्व के अतिरिक्त लिए जाने पर उनका नवीनीकरण किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

Now this decision was taken in the cabinet meeting to prevent smuggling of liquor in Uttarakhand…

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440