अब यह दुकानदार हुआ साईबर ठगी का शिकार, बैंक खाते से निकले इतने रूपये

खबर शेयर करें


समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में साईबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ठग आए दिन किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। इस क्रम में गुरूवार को भी एक व्यवसायी के बैंक खाते से भी हजारों की रकम उड़ा ली गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की मांग की है। नैनीताल रोड में कार श्रृंगार नाम से प्रतिष्ठान चलाने वाले उजाला नगर निवासी मोहम्मद अकील के अनुसार गुरूवार की दोपहर उसे एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह आर्मी कैंट से बोल रहा है। उसने अकील को यह कहकर झांसे में ले लिया कि वह उसकी पेमेंट जमा करा रहा है, लिहाजा वह बैंक खाता नंबर उसे दे दे। फोन करने वाले सख्श को बैंक खाता नंबर बताने के बाद अकील अभी पेमेंट आने का इंतजार ही कर रहा था कि तभी उसके फोन पर अलग-अलग किश्तों में 46 हजार की नगदी निकलने का मैसेज आ गया। इससे उसकी पैरोंतले जमीन खिसक गई और उसे ठगी का एहसास हुआ। अकील ने कोतवाली पहुंच पुलिस को आपबीती बताई और कार्यवाही की मांग की। तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मानसून का कहर तेज, आठ जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट; 104 सड़कें बंद, प्रशासन हाई अलर्ट पर
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440