अब उत्तराखण्ड में जल्द मिलेगी फ्री बिजली, ऊर्जा मंत्री ने किया ऐलान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। अब उत्तराखण्ड के बिजली उपभोक्ताओं के लिये एक खुशखबरी है। ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने राज्य में फ्री बिजली देने का ऐलान किया है। उन्होंने मंत्री बनने के बाद पहली बार विभाग की बैठक के दौरान उक्त निर्णय लिया है। ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत का कहना है कि, यदि प्रति परिवार महीने में 100 यूनिट तक बिजली खर्च करता है, तो उसे बिजली का बिल नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि 100 से 200 यूनिट के बीच यदि कोई परिवार बिजली खर्च करता है तो उसे 50 प्रतिशत बिजली के दाम अदा करने होंगे।
ऊर्जा मंत्री रावत ने कहा कि राज्य में 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले 8 लाख उपभोक्ताओं को इससे सीधा फायदा होगा। जिससे प्रदेश के गरीब परिवारों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि, जल्द ही कैबिनेट में इसको लेकर प्रस्ताव आ जाएगा। जिसके बाद उत्तराखण्ड में निःशुल्क बिजली मिलना शुरू हो जायेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आपदा से पहले तैयारी पर जोर: भीमताल में मंत्री मदन कौशिक ने किया राज्यव्यापी आपदा जोखिम न्यूनीकरण अभियान का शुभारंभ
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440