अब गांव में ही मिलेगा काम! हल्द्वानी में सांसद अजय भट्ट ने ग्रामीणों को दिया बड़ा संदेश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/गौलापार। हल्द्वानी में ग्रामीण रोजगार और आजीविका को लेकर बड़ा मंथन देखने को मिला, जब पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने सीधे गांव के लोगों से संवाद किया। मुखानी क्षेत्र के हिम्मतपुर बैजनाथ और गोलापार मंडल के कुंवरपुर में आयोजित किसान-श्रमिक चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीण, श्रमिक और युवा बड़ी संख्या में पहुंचे।

इस दौरान सांसद अजय भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ अब केवल योजना नहीं, बल्कि गांवों की तकदीर बदलने का माध्यम बनता जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि इस मिशन का मकसद ग्रामीणों को सरकारी मदद पर निर्भर रखने की बजाय स्थायी रोजगार और आत्मनिर्भर आजीविका से जोड़ना है।

अजय भट्ट ने बताया कि इस योजना के जरिए किसानों, मजदूरों और युवाओं को उनके ही क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे, जिससे मजबूरी में होने वाला पलायन रुकेगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी लें, उनसे जुड़ें और अपने गांव को आगे बढ़ाने में भागीदार बनें।

यह भी पढ़ें -   कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 543 ब्रांड की दवाओं के नए दाम जारी, 9 नवंबर से लागू होंगी कीमतें

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह मिशन ‘विकसित भारत’ के सपने को गांव-गांव तक पहुंचाने का मजबूत जरिया बन रहा है। यह पहल न सिर्फ आर्थिक मजबूती देगी, बल्कि ग्रामीण समाज को आत्मसम्मान और स्थायित्व भी प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें -   करवाचौथ से पहले उजड़ा सुहाग, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत; चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चौपाल में खुलकर अपनी बात रखी और योजनाओं को लेकर गहरी रुचि दिखाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440