आम आदमी पार्टी में बढ़ रही सदस्यों की संख्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। रायपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी उमा सिसोदिया के नेतृत्व में समाजसेवी राजेश शर्मा के साथ देवेंद्र वर्मा, मनोज रतूड़ी, आबिद, आकाश शर्मा, संजय शर्मा, अमरजीत सिंह समेत 15 ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता और कैंट विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने सभी का टोपी पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ जनता का लगातार जुड़ना ये दर्शाता है कि राज्य में आम आदमी पार्टी मजबूत होकर उभर रही है। उमा सिसोदिया ने कहा कि जनता अब आप को विकल्प के रूप में देख रही है। उमा सिसौदिया ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आम मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं। राज्य में विकास की राह देखने वाली जनता का पार्टी को लगातार समर्थन मिल रहा है। राज्य की जनता दिल्ली जैसा विकास अपने उत्तराखंड में देखना चाहती है। इस मौके पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी नवीन प्रशाली, राव नसीम, विपिन खन्ना, कुलदीप सहदेव, जितेंद्र पंत, धर्मेंद्र ठाकुर, चंद्र आर्य, सोनू राठी, अंकित यादव, प्रीति गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद प्रशासन का फैसला
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440