समाचार सच, हल्द्वानी। युवती का फर्जी फेसबुक खाता बनाकर आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। युवती की तरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। मुखानी थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में विकास नगर बिठौरिया नंबर एक, हरिपुर नायक निवासी युवती ने कहा है कि उसकी जान पहचान लॉक डाउन से पूर्व ग्राम चन्दोली पुरनिया, रानीखेत में रहने वाले रघुवीर सिंह नेगी पुत्र जगत सिंह नेगी के साथ हुई थी। उसका कहना है कि रघुवीर ने उसे अपने बारे में सारी सूचनाएं गलत दी। इस बीच लॉक डाउन में वह उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। इससे इंकार करने पर वह उसे ब्लैकमेल करते हुए आपत्तिजनक फोटो व वीघ्डियो वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोप है कि रघुवीर ने बीती 22 अक्टूबर को उसका फर्जी फेसबुक खाता बनाकर उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल कर दी। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



