समुद्र शास्त्र – आंखों की पुतलियों के रंग से जान सकते हैं कैसा है किस व्यक्ति का नेचर

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। वैसे तो लगभग हर व्यक्ति की आंखों की पुतलियों का रंग काला ही होता है, लेकिन कुछ लोगों की आंखों की पुतलियों का भिन्न भी होता है जैसे नीला, भूरा, ग्रे आदि। समुद्र शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति की आंखों की पुतलियों का रंग देखकर बताया जा सकता है कि उसका स्वभाव कैसा है या फिर वह विश्वसनीय है या नहीं। आगे जानिए इससे जुड़ी खास बातें –

काली पुतली
आंखों की पुतली का काला रंग सबसे सामान्य होता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार काली आंखों वाले लोग सबसे ज्यादा विश्वसनीय और जिम्मेदारियों को समझने वाले होते हैं। इन लोगों पर भरोसा किया जा सकता है। ये अगर किसी को वादा करते हैं तो निभाते हैं। इसके साथ ही ये समय के पाबंद होते हैं। ये एक अच्छे प्रेमी साबित होते हैं। इन्हें महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है। जिसके लिए ये मन लगाकर परिश्रम भी करते हैं।

भूरी पुतली वाले
भूरी आंख वाले लोगों का मनोबल मजबूत होता है। इन्हें सृजनात्मक कार्य करना अच्छा लगता है। ये अत्यंत उत्साही और सक्रिय स्वाभाव के होते हैं। इनमें बस एक कमी होती है कि ये मौके पर अपनी बात कहने से अक्सर चूक जाते हैं।

यह भी पढ़ें -   चाफी–पदमपुरी मार्ग की सुस्ती पर मंत्री कैड़ा सख्त, बोले- काम में लापरवाही हुई तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

हरी पुतली वाले
हरे रंग की आंख बहुत कम लोगों की होती हैं। जिन लोगों की आंखों की पुतलियों का रंग हरा होता हैं उन्हें लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना पसंद होता है। ये लोग उत्सव, आयोजन आदि में ज्यादा रूचि रखते हैं। ये सभी के प्रिय पात्र बने रहते हैं, लेकिन इन लोगों में ईर्ष्या की भावना अधिक रहती है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी तहसील में डीएम का एक्शन मोड, लंबित राजस्व मामलों पर गिरी गाज, लापरवाह अधिकारी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

नीली पुतली वाले
जिन लोगों की आंखें नीली होती हैं वे राजसी ठाठ-वाठ वाले स्वभाव के होते हैं। इनका स्वभाव शांत और धैर्य वाला होता है, लेकिन इन्हें दिखावा भी पसंद होता है। ये लोग दूसरों की मदद करने में आगे रहते हैं। इन के लिए सामाजिक मान मर्यादा और आत्म सम्मान का बहुत मायने रखता है।

ग्रे पुतली वाले
ग्रे रंग की आंखों वाले लोग अपनी धुन के पक्के और होने से साथ ही अच्छी विश्लेषण क्षमता रखते हैं, लेकिन इनमें कमी होती है कि ये लोग कान के कच्चे होते हैं। कई बार अव्यवहारिक होकर सोचते हैं जिसके कारण अत्यधिक पूर्वाग्रही हो जाते हैं।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440