-पं गोविन्द बल्लभ ने किया उससे प्रेरणा लेकर हमें राष्ट्र व समाज की सेवा के लिए हमें आगे होना: विधायक संजीव आर्या
समाचार सच, नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 132 वीं जयन्ती सरोवर नगरी में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गयी। पंत पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक संजीव आर्या, विशिष्ट अतिथि आयुक्त राजीव रौतेला, जिलाधिकारी सविन बंसल, एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने पंडित पंत के मूर्ति पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस कार्यक्रम में स्कूली छात्रों-छात्राओं व कुमाऊँ संस्कृति उत्थान समिति द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में पंडित जन्मदिवस समारोह समिति की ओर से स्कूली बच्चों व उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा जनपद के सरकारी कार्यालयों व अन्य सार्वजनिक स्थानों में भी पंत के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर पंत की चित्र प्रर्दशनी का विधायक संजीव आर्या, कमिश्नर राजीव रौतेला व डीएम सविन बंसल द्वारा फीता काट कर शुभारम्भ कर अवलोकन किया। कार्यक्रम का संचालन गोपाल रावत व नवीन पांडे ने किया।
पंत पार्क नैनीताल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अपने सम्बोधन ने मुख्य अतिथि विधायक श्री आर्या ने कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन से लेकर 1950 में उत्तर प्रदेश जमींनदारी उन्मूलन कानून तथा देश को खाद्यान में आत्म निर्भर बनाने तथा समाज को सभी सहूलित उपलब्ध कराने के लिये पं गोविन्द बल्लभ ने किया उससे प्रेरणा लेकर हमें राष्ट्र व समाज की सेवा के लिए हमें आगे होना यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। उन्होंने पंडित पंत द्वारा देश के विकास के लिए किये गये कार्याे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पं पंत एक कुशल प्रशासक के साथ ही उच्च कोटि के अधिवक्ता भी थे। खूंट अल्मोड़ा में जन्में पं पंत ने शुरूवाती दौर की वकालत काशीपुर में की थी और वह अभिवाज्य उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ ही केन्द्र में केन्द्रीय गृह मंत्री भी रहे।
अपने सम्बोधन ने आयुक्त व जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि पं0 गोविन्द बल्लभ पंत हमारे क्षेत्र के हैं। देश सदा ही स्वः पंत का ऋणी रहेगा। उनके देश के विकास के लिए जो कार्य किये गये हैं वह अद्वितीय एंव मील का पत्थर हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के 11 मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। जिनमें अजय कुमार, कार्तिक कनवाल, गरिमा नेगी, चेतन कोटलिया, दिनेश मेहरा, चेतना बिष्ट, तनुजा अधिकारी, ममता कनवाल, मनीषा कनवाल, योगेश सिंह बिष्ट, व जमुना बिष्ट शामिल है। इसके साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्यों हेतु केदार सिंह रावत, हेमा रावत, डॉ नारायण सिंह जन्तवाल, मनोज कुमार, जीत सिंह आनन्द, शंकर दत्त जोशी, व विश्वकेतु वेद्य को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक ललित मोहन भट्ट, मुख्य संयोजक पूरन सिंह मेहरा, संयोजक गोपाल सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद महेन्द्र पाल सिंह, पूर्व विधायक डा. नारायण सिंह जंतवाल, प्रेमा स्थिर, कैलाश रौतेला, भानु पंत, पान सिंह, शिवानी पवार, दया किशन पोखरिया, राजेन्द्र बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री शन्ति मेहरा, मनोज जोशी, दयाकिशन पोखरिया, नितिन कार्की, भुवन चन्द्र हरबोला, राजेन्द्र प्रसाद, मुन्नी तिवारी, निर्मला चन्द्रा, रेखा आर्या सुरेश चन्द्रा, गजाला कमाल, केएल आर्य, किशन सिंह रौतेला, जगमोहन बिष्ट, सुर्दशन साह, जीत सिंह आनंद, ज्योति प्रकाश, विमला अधिकारी के अलावा, दिनेश आर्य, शांति महरा, सुरेश नेगी, विवेक साह, बीना महरा, विश्वकेतु वैद्य, ओमकार गोस्वामी के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इधर सूचना विभाग में अतिरिक्त सूचनाधिकारी गोबिन्द बिष्ट ने पंत जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर याद किया।
इस अवसर पर पत्रकार चन्द्रेक बिष्ट, नवीन जोशी, प्रकाश पाण्डेय, दीवान गिरी गोस्वामी, सुधीर कुमार, दीवान सिंह बिष्ट,उमेद सिंह जीना, मोहन चन्द्र फुलारा के अलावा अनेक लोग मौजूद थे।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440