गुजराज अंबुजा के संघर्षरत मजदूरों के पुलिसिया दमन का विरोध

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। क्रांतिकारी लोक अधिकारी संगठन, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र व परिवर्तनकामी छात्र संगठन कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से गुजरात अंबुजा के संघर्षरत मजदूरों के पुलिसिया दमन के विरोध किया और शुक्रवार को तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में प्रदर्शन कर उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन किया।

इस मौके पर आयोजित सभा में वक्तओं का कहना था कि गुजरात अंबुजा, सिडकुल सितारगंज के मजदूर अपनी वेतन बढ़ोत्तरी, नियमितीकरण, ईएसआई सुविधा देने जैसी मांगों लेकर आंदोलनरत हैं। लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन उनकी मांगों को मानने के बजाय उनके दमन पर उतारू हैं। पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर प्रबंधन मजदूरों व उनकी पत्नीयों को धरनास्थल से उठाकर अलग-अलग चौकियों में ले गये। कहा कि मजदूरों की मांगों को श्रम कानूनों के दायरे में सुलझाने के बजाय पुलिस-प्रशासन से उनका दमन करवाने का कार्य किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार निरंतर मजदूर विरोधी नीतियों की ओर अग्रसर है। मजदूरों की जायज मांगों को सुनने, श्रम कानूनों को लागू कराने के स्थान पर सरकार लाठी और जेलों की भाषा में बात कर रही है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से श्रमिकों की मांगों पर तत्काल अमल करने की मांग की।

यह भी पढ़ें -   रोजी-रोटी कमाने निकले दीपक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पांच ऑपरेशन के लिए चाहिए लाखों रुपये; मां ने समाज से लगाई मदद की गुहार

पुतला दहन में मुख्य रूप से पीपी आर्य, मोहन मटियाली, उमेश, सुनील, महेंद्र, उमेश पांडे, अरबाज खान, नीता, रूपाली, उमेश चंदोला, रजनी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   पर्यावरणविद् डॉ. आशुतोष पंत के 500 पौधों के सहयोग से हरियाली का महाअभियान, सांसद अजय भट्ट ने किया शुभारंभ, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय बनेगा 'ग्रीन कैंपस' का मॉडल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440