सूर्य भगवान को जल चढ़ाते समय किन मंत्रों का जाप करें, आइए जानते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। सूर्य को जल चढ़ाने का मंत्र, सूर्य को जल चढ़ाने का सही समय, सूर्य को जल चढ़ाने का सही समय क्या है, सूर्य देव को जल चढ़ाने का मंत्र, सूर्य देव को जल चढ़ाने का समय, सूर्य नारायण को जल चढ़ाने का मंत्र, सूर्य भगवान को जल चढ़ाने का मंत्र, सूर्य भगवान को जल चढ़ाने का समय

सूर्य को जल चढ़ाने का मंत्र
सनातन धर्म में सुबह के समय सूर्य देव को जल अर्पित करना बहुत आम है। लेकिन क्या आप सूर्य देव की पूजा और जल चढ़ाने के नियम जानते हैं? क्या आप जानते हैं सूर्य को जल अर्पण करने का मंत्र? और क्या आप जानते हैं कि सूर्य को जल चढ़ाने का समय क्या है? आइए जानते हैं सूर्य देव की पूजा और जल चढ़ाने से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नियम और मंत्र।

सूर्य को जल अर्पण करने का मंत्र
सनातन धर्म में सुबह उठकर स्नान करने के बाद सबसे पहले व्यक्ति सूर्य देव को अर्घ्य देता है। कई लोग इसे पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ करते हैं। लेकिन बहुत से लोग सूर्य को जल अर्पण करने का मंत्र और नियम नहीं जानते हैं। शास्त्रों में सूर्य को जल चढ़ाने के कई नियम बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की चर्चा तेज! सोशल मीडिया पर वायरल दावे के बीच बढ़ी सियासी हलचल

शास्त्रों के अनुसार सूर्य देव को जल चढ़ाने के लिए तांबे के पात्र का होना अत्यंत आवश्यक माना गया है। सूर्य देव को जल चढ़ाते समय तांबे के पात्र को दोनों हाथों से पकड़ना चाहिए। सूर्य को जल चढ़ाते समय ऊं सूर्याय नमरू मंत्र का जाप करते रहना चाहिए। इसके अलावा आप सूर्य मंत्र को जल चढ़ाते समय सूर्य देव के 12 नामों का भी ध्यान कर सकते हैं। जो निम्नलिखित है –
सूर्य के 12 नाम इस प्रकार हैं
ऊँ सूर्याय नमः, मित्राय नमः, ऊँ रवये नमः, ऊँ भानवे नमः, ऊँ खगाय नमः, ऊँ पूष्णे नमः, हिरण्यगर्भाय नमः, ऊँ मारीचाय नमः, ऊँ आदित्याय नमः, ऊँ सावित्रे नमः, ऊँ अर्काय नमः, ऊँ भास्कराय नमः।

यह भी पढ़ें -   देवशयनी एकादशी चातुर्मास 2026: इन चार माह तक पूजा-पाठ, जप, तप और दान का विशेष महत्व माना जाता है

यदि आप जीवन में हर प्रकार से लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो सूर्यदेव को सादा जल अर्पित करें। जल चढ़ाने के बाद थोड़ा पानी बचा लें। इसे अपने माथे, गले और दोनों हाथों पर लगाएं। इससे आपका सूर्य प्रबल होने लगेगा।

सूर्य को जल चढ़ाने का सही समय
शास्त्रों के अनुसार सूर्य भगवान को जल चढ़ाने का समय बहुत महत्वपूर्ण है। दरअसल उगते सूरज को जल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। वहीं, कई लोग किसी भी समय सूर्य को जल चढ़ाते हैं, तो उन्हें इससे किसी प्रकार का फल नहीं मिलता है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440