पर्यटन मंत्री के संपर्क में आए अफसर-कर्मचारी हुए क्वारंटीन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बीते दिनों हुई कैबिनेट की बैठक में शामिल मंत्रियों और अफसरों को चाय, बिस्कुट आदि देने वाले जीएमवीएन के तीन लोगों को होम क्वांरटीन किया जाएगा। रेपिड रिस्पांस टीम के असेसमेंट के बाद जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने तीनों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन करने का आदेश दिया है।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के कर्मचारी मंगलवार से खुद तीन दिन के क्वारंटीन में चले गए हैं। इससे गढ़ी कैंट स्थित कार्यालय में सन्नाटा पसरा है। विभागीय कामकाज भी ठप है। पर्यटन मंत्री के कोरोना पॉजिटिव आने से बाद से कर्मचारी भी संक्रमण फैलने से डरे हुए हैं। अराजपत्रित पर्यटन कर्मचारी संघ ने सोमवार को निदेशक पर्यटन को दो से चार जून तक क्वांरटीन में रहने का ज्ञापन सौंपा था। वहीं पर्यटन मंत्री के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद गोपन विभाग के पांच अधिकारी भी सेल्फ क्वारंटीन हो गए हैं। 29 मई को हुई कैबिनेट बैठक में ये सभी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल थे। 

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: अष्टमी तिथि का श्राद्ध आज, जानें 3 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का हाल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440