आपदा की सूचना पर त्वरित रिस्पांस करें अधिकारी : डीएम

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जिला आपदा प्रबंधन केंद्र का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने जनपद की विभिन्न तहसीलों में बनाए गए कंट्रोल रूम को सतर्क रहने के निर्देश दिये। वही जिलाधिकारी ने आईआरएस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश भी दिये।इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आईआरएस सिस्टम अद्यतन करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कहा की मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी पर अधिकारी अलर्ट रहें और आपदा की सूचना पर त्वरित रिस्पांस करें। जिलाधिकारी ने निर्माण दाई संस्थाओं को सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री हटाने के निर्देश भी जारी किये।
जिला आपदा प्रबंधन केंद्र का औचक निरीक्षण करने के उपरांत जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने बिंदाल व गांधी ग्राम का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संगम विहार गांधीग्राम एवं सत्तोवाली घाटी गांधीग्राम के निरीक्षण के दौरान नगर निगम को नदी/नाले की साफ-सफाई तथा लोनिवि के अधिकारियों को पुल एवं रास्तों के मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से वार्ता कर कूड़ा नदी में न फेंकने का अनुरोध किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440